फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Varanasi-Dehradun Janata and Archana Express cancelled.

Amethi News: वाराणसी-देहरादून जनता व अर्चना एक्सप्रेस निरस्त

Fri, 07 Feb 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Varanasi-Dehradun Janata and Archana Express cancelled.
अमेठी सिटी। मौसम साफ हो गया है, लेकिन ट्रेनों के विलंब से संचालित होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस व जम्मूतवी-राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस निरस्त रही। हरिद्वार-प्रयागराज संगम योगनगरी एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। अन्य ट्रेनों का भी परिचालन विलंब से हुआ। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक का दोहरीकरण और मौसम साफ होने के बाद भी ट्रेनें लेट हो रही हैं। बृहस्पतिवार को जम्मूतवी-राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस व अप वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस निरस्त रही। अप जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने से लखनऊ, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरिद्वार व देहरादून सहित अन्य स्टेशन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार व देहरादून के यात्रियों को यात्रा स्थगित करनी पड़ी तो अन्य यात्री हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल से भीड़ के बीच गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त प्रयागराज कुंभ जाने वाले दर्शनार्थियों को भी हरिद्वार-प्रयागराज संगम योगनगरी एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर के दो घंटे देरी से गौरीगंज आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। मरुधर एक्सप्रेस एक घंटे तो देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस व पंजाब मेल दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। अन्य ट्रेनें भी 30 से 50 मिनट देरी से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अप जनता एक्सप्रेस और डाउन अर्चना एक्सप्रेस पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार निरस्त थीं। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए समय-समय पर जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed