{"_id":"61b8ea7472a40322b32e6cbc","slug":"varanasi-beat-bhadohi-by-two-wickets-amethi-news-lko608961686","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी ने भदोही टीम को दो विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी ने भदोही टीम को दो विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर (अमेठी)। ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित खेल मैदान में चल रही 23वीं दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीसरे दिन वाराणसी ने भदोही को व दूसरे मैच में प्रतापगढ़ के रानीगंज की टीम ने मिर्जापुर को हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। तीसरे दिन पहला लीग मैच वाराणसी व भदोही से आई टीमों के बीच हुआ।
वाराणसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भदोही की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 127 रन बनाए। जवाब में वाराणसी टीम के खिलाड़ियों को भदोही के गेंदबाजों ने जमकर छकाया। कांटे की टक्कर में वाराणसी की टीम ने 14.3 ओवर में आठ विकेट खोकर 128 रन बनाए। टीम ने दो विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच वाराणसी के अभिषेक ने 20 गेंदों पर सात चौकों व तीन छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 50 रन बनाए।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज व मिर्जापुर टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रानीगंज की टीम ने 15 ओवर में आठ विकेट के खोकर 134 रन बनाए। जवाब में मिर्जापुर की टीम 14.1 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रानीगंज ने यह मैच 14 रन से जीता। खानापुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र ने मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
मैच में स्कोरर की भूमिका अजय गांधी और कमेंटेटर की भूमिका ओमप्रकाश सिंह, सौरभ सिंह ने निभाई। मौके पर आयोजन समिति के मैनेजर महेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह, व्यवस्थापक प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष रोहित सिंह, सोनू सिंह, सचिव अर्जुन सिंह, नीरज सिंह, अभिषेक सिंह ‘ब्रेटली’, नरेंद्र शर्मा, कपिल सिंह आदि मौजूद रहे।