फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Used to take out the auspicious time for theft during wedding ceremony.

Amethi News: शादी समारोह में निकालते थे चोरी का मुहूर्त

Tue, 25 Feb 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Used to take out the auspicious time for theft during wedding ceremony.
अमेठी सिटी। अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह सिर्फ पुरानी बाइकों को ही निशाना बनाता था। आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए चोरी की बाइकों को किराये पर भी देता था। गिरोह के दो सदस्य बैंड बाजा बजाते थे। वहीं आसपास खड़ी बाइकों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही बाइकों को साथियों की मदद से चुरा ले जाते थे। गिरोह में एक कबाड़ी भी शामिल है, जो बाइकों को खोलकर उनके पुर्जों को अलग-अलग करके बेचने में मदद करता था।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशन, भीड़ वाले स्थान संग वैवाहिक कार्यक्रमों से सात वर्ष से अधिक पुरानी होंडा, हीरो और बजाज प्लेटिना बाइक चुराते थे। बाइकों को सुरक्षित कमरों में रखते थे और उन्हें स्मैक, गांजा व प्रतिबंधित मांस तस्करी सहित अन्य वारदात के लिए किराए पर देते थे। एक रात के 500 से एक हजार रुपये लेते थे। किराए पर देते समय सिर्फ एक शर्त होती थी कि पुलिस दिखे तो बाइक छोड़कर फरार हो जाएं। ऐसे में बाइक बरामद होने के बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाती थी।
विज्ञापन




2018 के बाद सबसे ज्यादा बाइकें बरामद
बाइक चोरों पर वैसे तो जिले में लगातार कार्रवाई हो रही है। कभी तीन तो कभी पांच बाइकें भी बरामद होती रही हैं, लेकिन गौरीगंज पुलिस संग स्वाट व सर्विलांस टीम ने रविवार को 22 चोरी की बाइक बरामद कर रिकॉर्ड बनाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 27 अगस्त 2018 को मोहनगंज पुलिस ने 29 चोरी की बाइकें बरामद की थीं। उसके बाद से अब 22 चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार पर दर्ज हैं आपराधिक केस
पकड़े गए बाइक चोर में शामिल जुनैद पर जिले के अलग-अलग थानों में 13 आपराधिक केस दर्ज हैं। अरमान पर चार, मुशर्रफ पर लखनऊ के आशियाना थाने में तीन केस दर्ज हैं। मोईन खान की भी पुलिस को दो मामलों में तलाश थी।



जुनैद से पुलिस को हो चुकी है मुठभेड़
जगदीशपुर क्षेत्र के नया का पुरवा मजरे खैरापुर गांव निवासी जुनैद बाइक चोर गिरोह का सरगना है। जुनैद पर सात गोवध अधिनियम के केस तो दो आर्म्स एक्ट, एक एनडीपीएस एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट के केस दर्ज हैं। जुनैद की जगदीशपुर पुलिस से जनवरी 2024 में मुठभेड़ हुई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद भी जुनैद दोबारा सक्रिय होकर अपराध में जुट गया। संवाद
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article