फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Use of fertilizers is making the soil sick

मिट्टी को बीमार बना रहा रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग

Sat, 05 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Use of fertilizers is making the soil sick
अमेठी। अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस पर शनिवार को शहर के अंतू रोड स्थित ओम नगर में अमेठी जल बिरादरी की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने रासायनिक उर्वरक के प्रयोग से होने वाली हानियों को विस्तार से बताते हुए जैविक उर्वरक का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से समाप्त हो रही मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर गहरी चिंता जताई। डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि मिट्टी हमारे जीवन का मूल तत्व है। रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग मिट्टी को बीमार बना रहा है। पर्यावरण प्रदूषण भी इसके लिए भयंकर संकट बन रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिट्टी की सेहत को सुधारने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा। किसानों की दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना संकट के बाद हर वस्तु के दाम बढ़े, किंतु धान और गेहूं का बाजारों में मूल्य घट गया। जो किसानों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनाथ शुक्ला ने कहा कि मिट्टी का परीक्षण कराकर ही आवश्यक उर्वरक का प्रयोग कर किसान अच्छी उपज ले कर आय बढ़ा सकते है। डॉ. अर्जुन पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति ने मानव को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से उपभोग के लिए बहुत कुछ दिया।

आवश्यकतानुसार उपयोग लाभदायक तो अधिक उपयोग घातक सिद्ध होता है। उन्होंने किसानों के प्रशिक्षण और प्रारंभिक कक्षाओं में कृषि शिक्षा को अपरिहार्य बनाने की बात कही है। विचार गोष्ठी को धर्मेंद्र सिंह, जवाहर लाल वर्मा व जमुना प्रसाद वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed