{"_id":"69b5abf3967c2b03200db6b4","slug":"uproar-over-revealing-lump-after-operation-amethi-news-c-96-1-ame1002-160973-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ऑपरेशन के बाद गांठ बताने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ऑपरेशन के बाद गांठ बताने पर हंगामा
Sun, 15 Mar 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर के जिरहा बड़गांव निवासी संतोष कुमार ने शहर के एक निजी अस्पताल पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि भाभी मंजू देवी को दिखाने के लिए गंगागंज स्थित शशि हॉस्पिटल लाया गया था। चिकित्सक ने जांच के बाद बच्चेदानी बढ़ने की बात कही और ऑपरेशन की सलाह दी। इसके लिए 25 हजार रुपये खर्च बताया गया।
परिजनों के अनुसार अस्पताल में 10 हजार रुपये जमा हुए। इसके बाद ऑपरेशन शुरू हुआ। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान ही चिकित्सक ने अंदर गांठ होने की जानकारी दी और उसे फिलहाल बंद कर देने की बात कही। आगे इलाज के लिए एमआरआई जांच कराने और दोबारा ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। यह जानकारी मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए।
उनका कहना है कि गांठ की आशंका रही तो पहले जांच होनी चाहिए थी। बिना पूरी जांच के ऑपरेशन शुरू होने से मरीज की स्थिति जोखिम में पड़ गई। ऑपरेशन के बाद अस्पताल की ओर से मरीज को दूसरे बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई, जिससे परिवार में नाराजगी बढ़ गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
परिजनों ने पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।