फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP: Horrific accident in Amethi; Bullet-DCM collides while returning from a wedding procession, three dead; mo

UP : अमेठी में भीषण हादसा... बरात से लौटते समय बुलेट को डीसीएम ने मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत

Sat, 22 Nov 2025 08:44 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 22 Nov 2025 08:44 AM IST
सार

अमेठी के थौरा गांव के पास बरात से लौट रहे तीन युवकों की बुलेट और डीसीएम की टक्कर में मौत हो गई। दो ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि तीसरे की अस्पताल में मौत हुई। 

विज्ञापन
UP: Horrific accident in Amethi; Bullet-DCM collides while returning from a wedding procession, three dead; mo
अमेठी हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अमेठी में थौरा गांव के पास शुक्रवार देर रात बुलेट और डीसीएम में आमने-सामने टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई। महाराजपुर निवासी उत्कर्ष सिंह (सैनिक), बजरंग सिंह और अंशु सिंह पड़ोसी की शादी से लौट रहे थे। उत्कर्ष शुक्रवार दोपहर जम्मू से छुट्टी पर घर पहुंचे थे। परिवार से मिलकर शाम को सीधे दोस्त की शादी में शामिल होने गए। रात में वापसी के दौरान तीनों हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन

 

तीनों शादी से लौट रहे थे

बारात महाराजपुर निवासी शेरा लाल कोरी के घर से हारीपुर गई थी। शादी समारोह से तीनों युवक लौट रहे थे। थौरा गांव की सीमा में उनकी बुलेट आगे से आ रही डीसीएम से टकरा गई। टक्कर में उत्कर्ष और बजरंग की घटनास्थल पर मौत हुई। अंशु को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।

गांव में सुबह मौत की सूचना पहुंचते ही माहौल शोक में बदल गया। परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। तीनों परिवारों में रोने की आवाजें गूंजती रहीं। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी पर आया बेटा…बस कुछ घंटों में हमेशा के लिए चला गया

उत्कर्ष सिंह (32) जम्मू में तैनात थे। शुक्रवार को छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। परिवार से मिलते ही शाम को दोस्त की शादी में पहुंचे। सुबह उनकी मौत की खबर आई तो परिवार टूट गया। पत्नी सोनम, बेटी माही (10) और रुद्र (8) लगातार रोते रहे। पिता शेर बहादुर बेटे पर निर्भर थे। छोटा भाई संदीप भी सेना में है।

 

विज्ञापन

शादी की तैयारी चल रही थी…सुबह घर में चीखें गूंज उठी

अंशु सिंह (30) बैजनाथ गांव का इकलौता बेटा था। घर में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। खेती की जिम्मेदारी उसी पर थी। उसकी मौत से परिवार की उम्मीदें टूट गईं। दो बहनें प्रतिमा और पूनम सदमे में हैं। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

रात तक हंसी थी…सुबह उसी घर में सन्नाटा फैला मिला

बजरंग सिंह (25) मेहनती और सरल स्वभाव का युवक था। दोस्तों के साथ बारात में गया था। लौटते समय उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया। माता-पिता और रिश्तेदार उसे याद कर बिलखते रहे। गांव के लोग उसे शांत और सहयोगी स्वभाव के लिए जानते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed