{"_id":"623b67ed9e90f979fb6c5100","slug":"up-board-exams-from-today-amethi-news-lko622847429","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी जिले में बुधवार को पूरी कर ली गई। परीक्षा के लिए बनाए गए 81 केंद्रों पर 44,284 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए सेक्टर, जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व सचल दल का गठन किया गया है। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने पर विभागीय कार्रवाई के साथ केंद्र को डिबार करने व केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
परीक्षा के लिए जिले में कुल 81 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जिले में संचालित 35 राजकीय, 25 एडेड व 199 वित्त विहीन इंटर कॉलेज में पंजीकृत हाईस्कल के 24,763 तो इंटरमीडिएट में पंजीकृत 19,521 समेत 44,284 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए सिटिंग प्लान के साथ ही सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकार्डर, प्रसाधन, पानी सप्लाई व प्रकाश समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन हो चुका है।
परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए 17 सेक्टर, चार जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ सभी केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के साथ चार सचल दल गठित करते हुए रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी करने के लिए जीजीआईसी में मॉनीटरिंग सेल बनाया गया है। बुधवार को मॉनीटरिंग सेल से सभी केंद्रों की निगरानी व्यवस्था का परीक्षण हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान डीआईओएस ने कड़े तेवर दिखाते हुए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि नकल मिलने की स्थिति में केंद्र को डिबार करने की संस्तुति करते हुए केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है। 81 परीक्षा केंद्रों में दो संवेदनशील श्रेणी में हैं। सभी स्कूलों में सुरक्षा के दृष्टिगत एक उपनिरीक्षक के साथ दो पुरूष व एक महिला आरक्षी तो संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर थाना प्रभारी समेत दो दरोगा व सिपाही की तैनाती की गई है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को 81 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय के 27,230 परीक्षार्थियों के साथ इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान में परीक्षार्थी तो इंटरमीडिएट में हिंदी व सामान्य हिंदी विषय में 18,955 पंजीकृत परीक्षार्थी कोविड प्रोटोकॉल के बीच परीक्षा देंगे। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए शहर स्थित जीजीआईसी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है।
स्ट्रंाग रूम में दोनों पालियों में सुरक्षा के बीच समय से उत्तर पुस्तिकाओं का सील बंडल जमा करने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिया गया है। समय से उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। परीक्षा केंद्र बने 81 इंटर कॉलेजों में पर्यवेक्षक के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थी मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रख सकेंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक कक्ष बनाया गया है। जहां कक्ष निरीक्षक के अलावा परीक्षार्थी इस तरह की सामग्री जमा कर सकेंगेे। प्रत्येक केंद्र पर प्रश्नपत्र का बंडल संबंधित केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक/ स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा दो कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में खोला जाएगा। बिना कमेटी सदस्य के कोई भी केंद्र व्यवस्थापक प्रश्न पत्र का बंडल नहीं खोल सकेंगे।
परीक्षा प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि कंट्रोल रूम बनाया गया है। सुनील श्रीवास्तव को कंट्रोल रूम प्रभारी तो पहली पाली में डॉ. यशश्विनी भट्ट, मनीष कुमार ओझा, मो. अनीस अंसारी व सुधा वर्मा तो दूसरी पाली में निशांत श्रीवास्तव, पवन कुमार चौहान, आलोक राय, प्रदीप कुमार व कृष्णालाल यादव की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के दौरान कोई भी व्यक्ति परीक्षा संबंधी जानकारी कंट्रोल रूम केे नंबर 8453768842 पर दे सकता है।
44,284 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा में संस्थागत व व्यक्तिगत मिलाकर कुल 44,284 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में संस्थागत के 13,333 बालक व 11,430 बालिका समेत 24,763 तो इंटरमीडिएट में 9729 बालक व 9792 बालिका समेत 19,521 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर कुल 2520 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। सभी कक्ष निरीक्षकों को बुधवार शाम पांच बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा की निगरानी करने के लिए सचिव के निर्देश पर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने चार सचल दल का गठन किया है। सचल दल में एक पुरुष शिक्षक के साथ एक महिला शिक्षक को नामित किया गया है। डीएम की ओर से जारी आदेश में डीआईओएस, बीएसए, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी तथा प्राचार्या राजकीय इंटर कॉलेज की अगुवाई में गठित सचल दल को परीक्षा की नियमित निगरानी करने को कहा गया है।