फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP board exam question papers kept under tight security

Amethi News: कड़ी सुरक्षा में रखे गए यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र

Sat, 17 Feb 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
UP board exam question papers kept under tight security
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा में शुकवार को जिले में आ गए हैं। इन प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। यहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जल्द ही प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों को भेजने की बात कही जा रही है। 22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बोर्ड से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा में विशेष वाहन से जिले में पहुंचाया गया है। सीसीटीवी युक्त कक्ष में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखवा दिया गया है। यहां पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति परीक्षा केंद्रों तक हो रही है। परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों व काॅपियां प्राप्त कर मिलान करते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को रिपोर्ट देने को कहा गया है। सचिव के निर्देशानुसार केंद्रों पर सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त करते हुए मॉनीटरिंग सेल से लाइव निगरानी का ट्रायल भी पूरा हो चुका है। उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने के बाद ही केंद्रों की 24 घंटे लाइव निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र
यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक अलमारी में रखवाने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केंद्र पर दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। एक में प्रश्नपत्र तो दूसरे में उत्तर पुस्तिकाएं रखी जाएंगी। स्ट्रांग रूम के डबल लॉक की तीन चाबी होंगी। एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक, दूसरी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और तीसरी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास होगी। प्रश्नपत्र वाले स्ट्रांग रूम की चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्थापकाें को दिए गए निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक रीता सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र प्राप्त हो गए हैं। जल्द ही प्रश्नपत्रों को सचिव के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों पर भिजवाया जाएगा। बोर्ड परीक्षा की शुचिता कायम रहे इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed