फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP: Bike Collision in Amethi—Father and Relative Die Just Before Daughter's Wedding; Sobbing Replaces the Soun

UP: बेटी की शादी से पहले पिता और रिश्तेदार की मौत, शहनाई से पहले उठीं सिसकियां; हाईवे पर दर्दनाक हादसा

Sat, 09 May 2026 12:24 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 09 May 2026 12:24 PM IST
सार

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बेटी की शादी से पहले पिता और उनके रिश्तेदार की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम छा गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP: Bike Collision in Amethi—Father and Relative Die Just Before Daughter's Wedding; Sobbing Replaces the Soun
अमेठी में हादसा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कस्बे के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मुबारकपुर मजरे पूरे अमृतलाल पंडित का पुरवा निवासी गौतम (40) और उनके रिश्तेदार आसाराम (35) की मौत हो गई। हादसे में डोमाडीह निवासी बबलू उर्फ विनय और उसका भांजा दुर्गेश निवासी मिश्र का पुरवा, बढ़ौली गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। परिजनों के मुताबिक गौतम शुक्रवार शाम रिश्तेदार आसाराम के साथ बेटी के विवाह के लिए फल और अन्य सामान लेने बाइक से जगदीशपुर कस्बा गए थे। रात करीब आठ बजे लौटते समय लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने जांच के बाद गौतम और आसाराम को मृत घोषित कर दिया। बबलू की हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जबकि दुर्गेश का इलाज चल रहा है। गौतम की बेटी की शुक्रवार रात बारात आनी थी।

घर में सुबह से शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर पहुंचते ही खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

UP: Bike Collision in Amethi—Father and Relative Die Just Before Daughter's Wedding; Sobbing Replaces the Soun
परिजनों में छाया मातम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

शहनाई से पहले उठीं सिसकियां, नम आंखों से हुई बेटी की विदाई

जिस घर में शहनाई गूंजने और खुशियों के गीत सुनाई देने थे, वहां अचानक चीख-पुकार और सिसकियों का माहौल बन गया। शुक्रवार रात बेटी की शादी के लिए फल और सामान लेने निकले पिता गौतम और रिश्तेदार आसाराम की सड़क हादसे में मौत की खबर पहुंचते ही पूरा परिवार टूट गया।

कुछ देर पहले तक जहां रिश्तेदार हंसी-खुशी शादी की तैयारियों में जुटे थे, वहां मातम पसर गया।  मुबारकपुर मजरे पूरे अमृतलाल पंडित का पुरवा निवासी गौतम अपनी बेटी मनीषा की शादी को लेकर बेहद उत्साहित थे।

घर में मेहमानों की आवाजाही लगी थी। महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। दरवाजे पर टेंट सज चुका था और बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। गौतम रिश्तेदार आसाराम के साथ बाइक से शादी के लिए फल और अन्य सामान लेने जगदीशपुर गए थे।लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हादसे की सूचना गांव पहुंची तो खुशियों से भरा घर अचानक मातम में डूब गया।

 

UP: Bike Collision in Amethi—Father and Relative Die Just Before Daughter's Wedding; Sobbing Replaces the Soun
परिवार गमगीन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सजावट के बीच गूंजती सिसकियां

पिता की मौत की खबर सुनते ही दुल्हन बनी मनीषा बेसुध होकर गिर पड़ी। मां बदहवास होकर रोने लगी। घर में मौजूद महिलाएं और रिश्तेदार एक-दूसरे को संभालते नजर आए। दरवाजे पर लगी झालरें और सजावट के बीच गूंजती सिसकियां हर किसी को भावुक कर रही थीं।

गांव के लोग और रिश्तेदार देर रात तक परिवार को ढांढस बंधाते रहे। काफी देर तक इस बात पर चर्चा होती रही कि शादी टाली जाए या रस्में पूरी कराई जाएं। आखिरकार सामाजिक परंपरा और परिस्थितियों को देखते हुए गमगीन माहौल में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने का निर्णय लिया गया।

रात में बरात तय समय पर पहुंची, लेकिन न बैंड बजे और न ही आतिशबाजी हुई। द्वारचार और अन्य रस्में भारी मन से पूरी कराई गईं। शादी के मंडप में मंत्रों की आवाज के बीच परिजनों की सिसकियां सुनाई देती रहीं। विदाई के समय माहौल और भी भावुक हो गया।

पिता की तस्वीर से लिपटकर रोती मनीषा को देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। गांव की महिलाओं ने किसी तरह उसे संभाला और नम आंखों से विदा किया। जिस घर में पूरी रात खुशियां और गीत गूंजने थे, वहां देर रात तक मातम और सिसकियों का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed