{"_id":"696a9e17232985e95e0acc7f","slug":"up-and-down-janata-express-will-remain-cancelled-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-156696-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आज निरस्त रहेगी अप व डाउन जनता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आज निरस्त रहेगी अप व डाउन जनता एक्सप्रेस
Sat, 17 Jan 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकरिया। ठंड और घने कोहरे से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन होकर अप व डाउन देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा। ऐसे में इस ट्रेन से आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को अपनी यात्रा टालनी पड़ेगी। वहीं शुक्रवार को मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस निरस्त रही, जबकि कई ट्रेनें घंटों देरी से गौरीगंज आईं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
दिल्ली से चलकर प्रतापगढ़ पहुंचने वाली पद्मावत एक्सप्रेस लगभग चार घंटे की देरी से गौरीगंज स्टेशन आई। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी करीब दो घंटे विलंब से चली। आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से आई। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल अपने निर्धारित समय दोपहर 1:06 बजे के स्थान पर करीब एक घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंची।
इसके अलावा पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस और दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से काफी विलंब से चली। इससे गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंड के बीच इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे की स्थिति बनी रहने से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और अप-डाउन जनता एक्सप्रेस का संचालन शनिवार को भी निरस्त रहेगा। यात्रियों को स्टेशन आने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।