फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Unknown vehicle hits bike, married woman dies

Amethi News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, विवाहिता की मौत

Tue, 13 Aug 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Aug 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hits bike, married woman dies
मीना (फाइल फोटो)
अमेठी सिटी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले अमेठी मार्ग स्थित सरायखेमा के पास सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विवाहिता की मौत हो गई। हादसे में भाई व मासूम बेटी सकुशल बच गए। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

धरईमाफी निवासी निवासी अमित कुमार अपनी मुंशीगंज कस्बा निवासी बहन मीना ऊर्फ खुशबू कश्यप (30) व डेढ़ वर्षीय भांजी शिवी को बाइक से लेकर सोमवार को अमेठी अस्पताल में दिखाने जा रहे थे। अमेठी-मुंशीगंज मार्ग के पास अज्ञात वाहन ने अमित की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में मीना जहां गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से मीना को गंभीर हालत में मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मीना की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुराहाल है। एसओ प्रेमचंद्र गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम के सिर से उठ गया मां का साया
मृतका मीना ऊर्फ खुशबू की मौत के बाद चार वर्षीय बेटी अन्नया का रो-रोकर बुरा हाल है। डेढ़ वर्षीय मासूम शिवी मां की मौत से अंजान है। मीना के पति दीपक सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती लद्दाख में है। अमित कुमार बहन की मौत से सदमे में हैं। इस रक्षाबंधन पर उनकी कलाई पर बहन की राखी नहीं होगी। अचानक हुई इस घटना से कस्बे में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed