{"_id":"624893668ce78873b02ca9b2","slug":"unknown-stolen-cash-and-silver-from-enginear-house-amethi-news-lko624313718","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के मकान में घुसे चोर, जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर के मकान में घुसे चोर, जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाने के पूरे रग्घू शुक्ल गांव में शुक्रवार रात चोर एक इंजीनियर के मकान में घुस गए। छत के रास्ते मकान में घुसे चोरों ने मौजूद जेवरात, नगदी समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। सुबह सामान बिखरा देख परिवारवालों के होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बाजार शुकुल थाने के पूरे रग्घू शुक्ल गांव निवासी इंजीनियर पंकज शुक्ल शुक्रवार को परिवार समेत मकान के बरामदे में सो रहे थे। रात में छत के रास्ते चोर मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने मकान के अंदर मौजूद आलमारी व बक्सा तोड़ दिया और उसमें मौजूद करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषण के साथ नगद, कपड़ा, आवश्यक दस्तावेज, लैपटॉप समेत अन्य कई सामान चोरी कर लिया।
सुबह पंकज की नींद खुली तो मकान में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पंकज ने पूरे मामले की सूचना डायल 112 के साथ पुलिस को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने आसपास बाग में तलाश की लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। गांव में चोरी की घटना सार्वजनिक हुई तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पीड़ित पंकज ने तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मकान में चोरी करने का केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि हल्का उपनिरीक्षक को पूरे मामले की जांच कर चोरों को गिरफ्तार कर मामले का अनावरण करने की जिम्मेदारी दी गई है।