फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Union Minister Smriti Irani new house warming ceremony in Amethi today

Smriti Irani New House: अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नए घर में किया गृह प्रवेश, देखें वीडियो

Thu, 22 Feb 2024 02:49 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 22 Feb 2024 02:49 PM IST
सार

सांसद स्मृति ईरानी ने हवन पूजन के बाद बृहस्पतिवार को अपने नए घर में गृह प्रवेश किया।उज्जैन से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गृह प्रवेश की पूजा हुई।

विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani new house warming ceremony in Amethi today
पति संग स्मृति ईरानी ने किया गृह प्रवेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Smriti Irani New House: अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नए घर का आज गृहप्रवेश कर लिया है। बीते बुधवार से मेदन मवई गांव में नए आवास पर पूजा शुरू हो गई थी। इस मौके पर उज्जैन से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गृह प्रवेश की पूजा संपन्न कराई गई। जिसके बाद सांसद ने अपने आवास में गृह प्रवेश किया।

विज्ञापन


सांसद के साथ उनके पति जुबिन ईरानी भी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुरेश पासी, जिलाधिकारी निशा अनंत, एसपी डॉ इलमारन जी समेत भाजपा जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली में आज हर नागरिक वीआईपी: स्मृति
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को विकास के मुद्दे पर गांधी परिवार को आड़े हाथों लिया। कहा कि 2014 के चुनाव में जब मैं यहां आई तो लोगों के पास रहने को घर नहीं थे। अस्पताल न होने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता था। पहली बार क्षेत्र का हर एक नागरिक वीआईपी हो गया है। वह अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा के परशदेपुर के मटियारा चौराहा के पास आयोजित सहकारिता सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थीं।

केंद्रीय मंत्री ने गांधी परिवार को आड़े हाथ लिया
स्मृति ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता में जनता जनार्दन परेशान थी क्योंकि 60 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के घर नहीं थे। कहा कि अगर 100 करोड़ की डेरी का प्रोजेक्ट लगाने का संकल्प लें ले तो हर घर को डेरी का लाभ मिल सकता है। आने वाले समय विकसित भारत की इमारत बन रही है। रायबरेली में भी एक ईंट लगाई जाएगी। सहकारिता परिवार को समृद्ध परिवार बनाया है।

हर नागरिक को रामलला के कराएंगे दर्शन
स्मृति ईरानी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के हर नागरिक को अयोध्या में रामलला का दर्शन कराना है। इससे बड़ा पुण्य और कोई नहीं है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों ने सहकारिता को लूटने का अड्डा बनाया। उन्होंने भाजपा द्वारा सहकारिता क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों को बताया। 59690 लोगों को सहकारिता में नए सदस्य बनाया गया। भाजपा विधायक अशोक कुमार ने कहा कि महिलाओं को रोजगार के लिए लिज्जत पापड़ बनाने का कार्य शुरू कराया गया है।


सात रंगे के झंडे का किया ध्वजारोहण
सांसद स्मृति ईरानी ने दीप जलाकर सहकारिता के सात रंग के झंडे का ध्वजारोहण किया। वैदिक बाल विद्या मंदिर की छात्राओं ने सांसों की सरगम गाये सुस्वागतम स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति का किया शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री ने अमेठी जिले के तिलोई तहसील में पांच व रायबरेली जिले के सलोन तहसील के भवानीपुर व प्यारेपुर करहिया में बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति का शुभारंभ किया। साथ डीह ब्लाक के मऊ गांव में बहुउद्देश्यीय जन औषधि केंद्र का शिलान्यास किया। सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस स्वयंसेवकों को चेक व प्रमाणपत्र वितरण किया। इसके अलावा सात लाभार्थियों को बकरी पालन व मुर्गी पालन के लिए 14 लाख रुपये का चेक वितरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed