{"_id":"677590cdffa782ea7e059d75","slug":"underpass-construction-work-started-at-rebha-crossing-amethi-news-c-96-1-ame1009-132371-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रेभा क्राॅसिंग पर अंडरपास निर्माण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रेभा क्राॅसिंग पर अंडरपास निर्माण का कार्य शुरू
Thu, 02 Jan 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के रेभा क्रॉसिंग पर चल रहा अंडरपास निर्माण कार्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। लंबे समय से रेभा क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण की मांग कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने लखनऊ-वाराणसी रेलखंड स्थित रेभा क्राॅसिंग पर अंडरपास निर्माण के लिए खोदाई का कार्य शुरू करा दिया है। अंडरपास बनने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
पिछले डेढ़ दशक से क्षेत्र के लोग लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर स्थित रेभा रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास बनाए जाने की मांग कर रहे थे। वर्ष 2013 में इस क्राॅसिंग पर अंडरपास निर्माण का बोर्ड लगाया गया था। इससे लोगों में अंडरपास निर्माण की उम्मीद जगी थी, लेकिन वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई। पिछले दिनों रेल विभाग ने लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर स्थित बारामासी, गांधीनगर और रेभा क्राॅसिंग पर अंडरपास निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित किया था।
बुधवार को कार्यदायी संस्था के इंजीनियर व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में रेभा क्राॅसिंग पर अंडरपास निर्माण के लिए खोदाई कार्य शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों ने राहत महसूस की है। अधिवक्ता अंबिका प्रसाद मिश्र, संदीप पांडेय, सौरभ मिश्र, राम मिलन ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि क्रॉसिंग पर अंडरपास बनने से कई गांवों की बड़ी आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
कार्य के दौरान यहां से न गुजरें राहगीर
इस संबंध में नॉर्दन रेलवे के आईओडब्ल्यू सौरभ सिंह ने बताया कि अंडरपास निर्माण के लिए खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। जबतक अंडरपास के निर्माण का कार्य चल रहा है, राहगीर रास्ता न पार करें। कार्य के दौरान इधर गे गुजरने पर लोग गड्ढे में गिर कर चोटिल हो सकते हैं।