{"_id":"66bbb13d78030ba17a0f8c34","slug":"underpass-construction-started-at-sindurva-railway-crossing-amethi-news-c-96-1-ame1002-123805-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सिंदुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर शुरू हुआ अंडरपास निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सिंदुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर शुरू हुआ अंडरपास निर्माण
Wed, 14 Aug 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
क्रॉसिंग पर शुरू हुआ कार्य
जगदीशपुर (अमेठी)। सोमवार का दिन जगदीशपुर और बाजारशुकुल के लोगों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। रेलवे ने स्थायी रूप से बंद सिंदुरवा रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। दोनों ब्लाॅकों की करीब 50 हजार आबादी को सीधा लाभ होगा।
सुल्तानपुर-उतरेटिया रेल खंड में सिंदुरवा और निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाली सिंदुरवा रेलवे क्राॅसिंग समपार संख्या 137-सी को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पूर्व सांसद स्मृति इरानी ने गंभीरता से लेते हुए रेलवे के अधिकारियों से क्राॅसिंग बंद नहीं करने या फिर अंडरपास निर्माण करने की बात कही थी। वहीं, सोमवार से शुरू हुए निर्माण कार्य का विधायक सुरेश पासी ने भी मौके पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया।