फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrolled car rams into shop, four injured

Amethi News: अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, चार घायल

Sun, 07 Jun 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car rams into shop, four injured
टेकारी मोड़ के पास घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार व मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग। स्रोत : स्थानीय
फुरसतगंज। रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर टेकारी मोड़ के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान के बाहर बैठे तीन लोग व कार चालक घायल हो गया। वहीं बाहर खड़ीं तीन मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन



मुहैया केसरिया निवासी आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान जायस की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान के बाहर बैठे रामकेवल (70), समीम (50), सबीना बानो (45) तथा कार चालक संदीप कुमार (40) निवासी मुर्राइन का पुरवा किशुनगढ़ प्रतापगढ़ घायल हो गए।
विज्ञापन



घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने रामकेवल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस ने कार और क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी नंद हौसिला यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed