{"_id":"681cfc15a792f9856a035fd4","slug":"ultrasound-tests-stopped-for-25-days-patients-are-worried-amethi-news-c-96-1-ame1008-139963-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 25 दिन से अल्ट्रासाउंड जांच ठप, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 25 दिन से अल्ट्रासाउंड जांच ठप, मरीज परेशान
Fri, 09 May 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मौजूद मरीज व तीमारदार। -संवाद
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में पिछले 25 दिनों से अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा बंद होने से निजी सेंटरों पर मरीजों का शोषण हो रहा है। उन्हें 700 से एक हजार रुपये देकर बाहर जांच करानी पड़ रही है। अल्ट्रासाउंड जांच न होने से जिला अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में औसत प्रतिदिन 800 से 1200 मरीज पहुंचते हैं, जिनमें से करीब 50 से 60 मरीजों का प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड होता था। इस समय महिला विशेषज्ञ व अन्य की ओपीडी में 40 से 50 मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आ रहे हैं, जिन्हें जांच बंद होने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी स्थिति रही। इमरजेंसी वाले मरीजों को निजी सेंटरों पर जाकर अधिक पैसा खर्च कर अल्ट्रासाउंड जांच करानी पड़ी, जिससे उन्हें तगड़ी चपत लग रही है। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पा रही है।
सीएचसी अमेठी में मात्र तीन दिन होता है अल्ट्रासाउंड
जिले में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से सीएचसी जगदीशपुर में भी अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बाद मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। अमेठी सीएचसी में सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को ही अल्ट्रासाउंड होता है। ऐसे में निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा पाने वाले मरीजों को इस भीषण गर्मी में 13 किलोमीटर की दौड़ लगाकर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट तैनाती की मांग
जिला अस्पताल में आईं मरीज सुमन ने बताया कि वह 13 किलोमीटर दूर से आईं हैं। रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी। जंग बहादुर यादव ने बताया कि सुबह उनकी भतीजी रिंकी की अल्ट्रासाउंड जांच कराकर रिपोर्ट दिखाने को डॉक्टर ने कहा है। रेडियोलॉजिस्ट न होने से बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा। इसी तरह बंटी यादव, भूपेंद्र मिश्र, हरीलाल वर्मा की भी जांच नहीं हो सकी। सभी मरीजों ने जिला अस्पताल में अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग उठाई।
रेडियोलॉजिस्ट मेडिकल अवकाश पर
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वर पुरी का प्रमोशन हो चुका है। वे 12 अप्रैल से स्वास्थ्य कारणों से मेडिकल अवकाश पर चल रहे हैं। शासन को पत्र भेजकर नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की गई है।