फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ultrasound examination stopped for five days, patients worried

Amethi News: पांच दिनों से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, मरीज परेशान

Mon, 23 Sep 2024 04:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound examination stopped for five days, patients worried
बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष
अमेठी सिटी। जिले में अल्ट्रासाउंड की सुविधा खुद बीमार है। यहां के तीन अस्पतालों में इस सुविधा पर ब्रेक लगा है। कहीं मशीन खराब तो कहीं रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। खास बात यह हैकि जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट पांच दिनों से तारीख पर कोर्ट गए हैं। इससे यहां पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा ठप पड़ी है। यहां के मरीजों को सिर्फ मायूसी मिल रही है। अल्ट्रासांउड की जांच नहीं होने से मरीजों के उपचार में बाधा आ रही है। अमेठी सीएचसी में करीब 14 वर्ष पूर्व पहली अल्ट्रासाउंड मशीन लगी थी। जहां पूरे जिले के मरीज अल्ट्रासाउंड कराते थे। इसके बाद जगदीशपुर सीएचसी और जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई थी। यहां मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता था। इससे मरीजों को राहत थी, लेकिन मौजूदा समय में जगदीशपुर सीएचसी में मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

वजह यह है कि यहां मशीन संचालित करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट ही नहीं है। हर रोज मरीज प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ठगी का शिकार बनने को मजबूर हैं। कुछ ऐसा ही हाल अमेठी सीएचसी में भी है। सीएचसी अधीक्षक व सोनोलॉजिस्ट डॉ. आलोक तिवारी अल्ट्रासाउंड करते थे। लेकिन यहां लगी अल्ट्रा साउंड मशीन करीब एक माह पूर्व खराब हो गई। यहां भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा ठप है।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि मशीन की मरम्मत के लिए कंपनी से शिकायत की गई है। यहां के सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि संबंधित कंपनी को शिकायत की गई थी। रविवार को कंपनी से आई टीम ने खराब यूपीएस बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास यह कि जिला अस्पताल में इन दिनों अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वर पुरी पांच दिनों नहीं पहुंच रहे हैं। दावा किया गया है कि वह कोर्ट एवीडेंस के लिए गए हैं। यहां अल्ट्रासाउंड के लिए मिली तारीख पर मरीज पहुंचते हैं तो उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।

प्रतिदिन 50 से 60 मरीजों का होता है अल्ट्रासाउंड
जिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है। अमेठी सीएचसी पर भी 50 से 60 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता था। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बाहर निजी सेंटरों पर करीब 600 से 750 रुपये देकर मरीज अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर हैं।


मशीन ठीक होने पर शुरू होगी सुविधा
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सीएचसी अमेठी में सोनोलॉजिस्ट डॉ. आलोक तिवारी को अल्ट्रासाउंड करने के लिए लगाया गया है। मशीन ठीक होने के बाद जल्द ही अल्ट्रासाउंड शुरू करा दिया जाएगा। बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने के बाद जगदीशपुर में भी अल्ट्रासाउंड का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed