फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Udaan team won in cricket

Amethi News: क्रिकेट में उड़ान टीम ने मारी बाजी

Mon, 09 Jun 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Udaan team won in cricket
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज के जामों रोड पर जिला क्रिकेट संघ की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को सगरा आश्रम पीठाधीश्वर फलाहारी मौनी महाराज ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन




जिला क्रिकेट संघ के निदेशक प्रांजल तिवारी ने बताया कि ड्रीम चेंजर्स क्रिकेट अकादमी व उड़ान क्रिकेट अकादमी के बीच पहले दिन का मैच खेला गया। उड़ान क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए।
विज्ञापन



जवाब में उतरी ड्रीम चेंजर्स की टीम 20 ओवर में 64 रनों पर अपने सभी विकेट गवां कर 248 रन से मैच हार गई। टीम के लिए नितिन मौर्या को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। उड़ान क्रिकेट अकादमी के लिए सर्वाधिक निखिल जायसवाल ने 119 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच निखिल जायसवाल तो फाइटर ऑफ द मैच नितिन मौर्या रहे। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, गोविंद मौर्य, कोच अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed