{"_id":"68f14e27c39cb09fd8008ddf","slug":"two-youths-arrested-for-robbing-mobile-phone-amethi-news-c-96-1-ame1002-150519-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मोबाइल लूटने वाले दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मोबाइल लूटने वाले दो युवक गिरफ्तार
Fri, 17 Oct 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोबाइल लूट की वारदातों में शामिल जायस के दो युवकों को गौरीगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसका इस्तेमाल वारदातों में किया गया था। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि सूचना मिली कि नवोदय विद्यालय के पीछे नहर पटरी के पास दो युवक संदिग्ध हालात में मोटरसाइकिल के साथ खड़े हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अनिल गुप्ता निवासी छोटा कंचनावा वार्ड जायस और दूसरे ने सैफ निवासी जेर मस्जिद वार्ड जायस बताया।
तलाशी में उनके पास से दो मोबाइल बरामद हुए, जिन्हें उन्होंने नौ और 15 अक्तूबर को सैठा रोड पर राहगीरों से लूटा था। पूछताछ में दोनों ने आर्थिक तंगी के कारण मोबाइल लूटने की बात स्वीकार की। बताया कि दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।