{"_id":"64b03c532f7603cbd90f7a99","slug":"two-youth-drowned-in-malti-river-police-engaged-in-search-amethi-news-c-96-1-ame1002-1852-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मालती नदी में डूबे दो युवक, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मालती नदी में डूबे दो युवक, तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 13 Jul 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भादर(अमेठी)। पीपरपुर थानाक्षेत्र के बील्हापुर मजरे घोरहा के पास से गुजरने वाली मालती नदी के किनारे बृहस्पतिवार की देरशाम नहाने के लिए गए दो युवक डूब गए। मामला संज्ञान में आने के बाद ग्रामीण नदी में उतर कर युवकों की तलाश में जुट गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस नदी में लापता युवकों की तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक युवकों को पता नहीं चल सका।
पीपरपुर थानाक्षेत्र के अविहरन मजरे घोरहा गांव निवासी शिवराम यादव (28) व पहिया मजरे घोरहा निवासी दिनेश कोरी (22) बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के पास गुजर रही मालती नदी में नहाने गए थे। दांडी घाट स्थित चेकडेम के पास नहाते समय दोनों युवक नदी में डूबने लगे।
आसपास मौजूद लोगों ने गुहार लगाते हुए दोनों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन सफल नहीं हो सके। गांव के कुछ युवक नदी में उतर कर उनकी तलाश करने में जुट गए। सफलता नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
एसओ पीपरपुर संदीप राय, प्रभारी संग्रामपुर निर्मल सिंह व टीकरमाफी चौकी प्रभारी दल बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से नदी में जाल डाल युवकों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि अंधेरा होने से सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस गोताखोर बुलाने के साथ पीएससी के प्रशिक्षित सिपाहियों को भी नदी में तलाश के लिए बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक दोनों की तलाश नहीं हो सकी। एसओ संदीप राय ने बताया कि सर्च अभियान जारी है। अंधेरा होने से परेशानी हो रही है। युवकों के मिलने तक तलाश जारी रहेगी।