फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two young men from Mumbai came to Corona positive in Amethi

अमेठी में मुंबई से आए दो युवक कोरोना पॉजिटिव

Fri, 08 May 2020 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Two young men from Mumbai came to Corona positive in Amethi
अमेठी। मुंबई से आरक्षित वाहन से 30 अप्रैल को शुकुल बाजार के बदलगढ़ गांव पहुंचे छह युवकों की स्क्रीनिंग कराते हुए गांव के प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। पांच मई को इनमें से दो की रेंडम सैंपलिंग कराकर जांच के लिए भेजते हुए छह मई को इन्हें घर भेजकर होम क्वारंटीन करा दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार बाद दोपहर आई रिपोर्ट में दोनों युवक पॉजिटिव निकले। जांच रिपोर्ट मिलते ही दोनों को सुलतानपुर जिले के कुड़वार स्थित लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू करा दिया गया। डीएम ने गांव के तीन किलोमीटर की परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के गांव बदलगढ़ के छह लोग प्राइवेट वाहन बुक कराकर मुंबई से चलकर 30 अप्रैल को अपने गांव पहुंचे थे। सूचना मिलते ही गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने सभी की स्क्रीनिंग के बाद एहतियातन उन्हें गांव के प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच इनमें किसी में कोई लक्षण नहीं दिखने पर पांच मई को दो युवकों की रेंडम सैंपलिंग कराकर जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेज छह मई को सभी को घर भेजते हुए होम क्वारंटीन करा दिया गया था। शुक्रवार बाद दोपहर आई रिपोर्ट में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
रिपोर्ट मिलते ही डीएम ने दोनों को तत्काल सुल्तानुपर जिले के कुड़वार में बनाए गए लेवल-1 अस्पताल में आइसोलेट कराते हुए उपचार शुरू करा दिया। पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद डीएम ने गांव समेत तीन किलोमीटर के एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए मजिस्ट्रेट व नोडल अफसरों की तैनाती कर दी। बताया कि प्रोटोकाल के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
डीएम का आदेश मिलते ही मौके पर पहुंची एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी दयाराम सरोज, एसडीएम रामशंकर तथा सीओ संतोष सिंह ने गांव समेत तीन किलोमीटर के एरिया को सील कराते हुए आवागमन को पूरी तरह से बंद करा दिया।
गांव के साथ ही सील एरिया को सैनिटाइज तथा वहां रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य मेडिकल टीम की ओर से शुरू कर दिया गया है। मरीज के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीएम ने जिलेवासियों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियात बरतते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही सूचना मिलते ही डीएम व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग गांव पहुंचकर घोषित जोन क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
एसजीपीजीआई से शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आई जांच रिपोर्ट में दोनों युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट मिलते ही डीएम अरुण कुमार सक्रिय हो गए। डीएम ने बदलगढ़ गांव समेत तीन किलोमीटर के एरिया को आगामी 14 मई की सुबह 11 बजे तक के लिए सील करने का आदेश जारी कर दिया।
डीएम ने अपने आदेश में सील किए गए क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को उनके घर से बाहर निकलने तथा उस परिधि में किसी भी प्रकार का प्रवेश, निकास तथा वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। डीएम ने संबंधित अफसरों को आदेश का पूरी तरह से पालन कराने का निर्देश दिया है।
डीएम अरुण कुमार ने सील किए गए एरिया में रहने वाले लोगों के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। कहा है कि किसी भी आपात स्थित पर लोग 05368-244577, 9936534636 , 6394802956 पर संपर्क पर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। सूचना मिलते ही तत्काल रिस्पांस दिया जाएगा।

बदलगढ़ गांव समेत तीन किलोमीटर की एरिया सील करने के बाद डीएम ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए परिधि के लिए तहसीलदार पल्लवी सिंह, पूरब दिशा में पशुधन प्रसार अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, पश्चिम में पशुधन प्रसार अधिकारी कृष्ण यादव, उत्तर में मनोज कुमार तथा दक्षिण में सुमित कुमार को बतौर मजिस्ट्रेट तैनात किया है। डीएम ने मजिस्ट्रेटों को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर किसी भी प्रकार का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed