फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two trucks collided on Ayodhya-Prayagraj highway, driver died.

Amethi News: अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भिड़े दो ट्रक, चालक की मौत

Fri, 12 Dec 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 12 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collided on Ayodhya-Prayagraj highway, driver died.
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर संसारीपुर के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। -संवाद
भादर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। मृतक उमेश कुमार (25) सुल्तानपुर के कादीपुर नेवादा गांव का रहने वाला था। दूसरे ट्रक के चालक अयोध्या के बीकापुर के बरुआ गांव निवासी मनीष सिंह को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनीष सिंह संसारीपुर के पास ढाबे से ट्रक निकालकर सुल्तानपुर की ओर बढ़ रहे थे। उसी समय सामने से सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ जा रहा दूसरा ट्रक आ गया और दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद उमेश कुमार के ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद उमेश को केबिन से निकालकर सीएचसी भादर ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्णमोहन सिंह ने बताया कि मृत चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है। दूसरे ट्रक चालक मनीष का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed