फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two trucks collide; one driver killed

Amethi News: दो ट्रक भिड़े, एक चालक की मौत

Sun, 25 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collide; one driver killed
बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सनहा गांव के पास घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक। स्रोत : स्थानीय
मुंशीगंज/फुरसतगंज। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सनहा गांव के पास शुक्रवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में फुरसतगंज के किशनपुर गांव निवासी ट्रक चालक नरेंद्र कुमार यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह सुल्तानपुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



नरेंद्र के पिता अनंत प्रसाद यादव ने बताया कि उनका बेटा तीन दिन पहले ट्रक लेकर काम के सिलसिले में घर से निकला था। शुक्रवार रात वह सुल्तानपुर से घर लौट रहा था। सनहा गांव के पास उसके ट्रक की सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नरेंद्र केबिन में फंस गया। दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से चला गया।
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद नरेंद्र को ट्रक से बाहर निकलवाया और सीएचसी पहुंचाया। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने नरेंद्र को सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र की मौत से मां जगराना का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन सीमा, पिता अनंत प्रसाद यादव, भाई अरविंद, धर्मेंद्र और सुरेंद्र कुमार यादव भी भाई को खोने के दुख में बिलख रहे हैं। ढाबा संचालक बबलू मिश्र ने बताया कि नरेंद्र का ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि दोनों ट्रकों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed