{"_id":"6154aa758ebc3e626b596209","slug":"two-suspected-dengue-positive-including-constable-were-found-amethi-news-lko597858682","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही समेत दो संदिग्ध डेंगू पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही समेत दो संदिग्ध डेंगू पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के बिराहिमपुर गांव और पुलिस लाइन में एक सिपाही समेत दो लोग डेंगू संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बुधवार सुबह दोनों स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांचकर संदिग्धों को दवा दी गई। गांव में लार्वीसाइड का छिड़काव भी कराया गया।
क्षेत्र में डेंगू और बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ब्लॉक के बिराहिमपुर गांव निवासी शिवम सिंह (22) बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। वहीं पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी आमोद कुमार सिंह (23) भी बुखार से पीड़ित चल रहे हैं।
मंगलवार को आरक्षी आमोद कुमार सिंह और शिवम सीएचसी पहुंचे और चिकित्सकों को दिखाकर जांच कराई। एनएसवन की जांच में आमोद कुमार सिंह और शिवम संदिग्ध डेंगू पॉजिटिव मिले। दोनों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम दोनों स्थानों पर पहुंची। पीड़ित परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीणों की मेडिकल टीम ने मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, कोविड एवं अन्य जांच की। जुकाम व बुखार से पीड़ित मिले मरीजों को दवा दी गई।
बुखार से पीड़ित मिले करीब दस लोगों का सैंपल भी लिया गया। इसके साथ ही गांव में लार्वीसाइड एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए एहतियात बरतने की बात कही गई।