फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two SOG constables suspended, case registered

एसओजी के दो सिपाही निलंबित, केस दर्ज

Sat, 30 Jul 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two SOG constables suspended, case registered
अमेठी। धन उगाही के आरोपों को लेकर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो व ऑडियो की प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर एसओजी के दोनों सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ अमेठी थाने में केस भी दर्ज कराया गया है। एसपी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच सीओ तिलोई को सौंपी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शुक्रवार से जिले के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के दो सिपाहियों का वीडियो व ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विरोध कर रही महिलाएं दोनों सिपाहियों पर धन उगाही समेत कई गंभीर आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, ऑडियो में विरोध कर रही महिलाओं को समझाकर शांत कराने वाला व्यक्ति बनाए गए वीडियो व ऑडियो को डिलीट करने की बात कह रहा है। ये भी कह रहा है कि यदि डिलीट नहीं करोगी तो सिपाहियों को एसपी को मैनेज करने के लिए 50 हजार रुपये देने पड़ेंगे। ऑडियो व वीडियो वायरल होते ही एसपी डॉ. इलामारन जी. ने सीओ अमेठी मनोज कुमार यादव को जांच सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अमेठी ने पूरे प्रकरण की जांच कर देर रात एसपी को रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने आरोपी सिपाही इमाम हुसैन व अंबरीश गोस्वामी को निलंबित कर दिया। अमेठी एसएचओ उमाकांत शुक्ल ने बताया कि मामले में गुड़िया की तहरीर पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, निलंबन के बाद एसपी ने प्रकरण की विस्तृत जांच सीओ तिलोई डॉ. अजय कुमार सिंह को सौंपी है। एसपी की इस कार्रवाई से भ्रष्ट पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है।

एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों सिपाही दोषी पाए गए हैं। विस्तृत जांच के बाद आवश्यक होने पर अन्य विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी ने ये भी स्पष्ट किया कि भ्रष्ट पुलिस अफसर व कर्मचारी किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। उगाही करने वालों की विशेष निगरानी कराई जाएगी। इसके लिए सभी सीओ व थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed