{"_id":"680d3124b0a2c310a20424bb","slug":"two-miscreants-who-were-running-away-after-snatching-purse-and-mobile-were-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-139160-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पर्स व मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पर्स व मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार
Sun, 27 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। क्षेत्र के निजाम का पुरवा गांव के पास शुक्रवार शाम महिला से पर्स और मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे दो बाइक सवार बदमाशों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से छीना गया पर्स, मोबाइल और लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मोहनगंज के अहुरी गांव निवासी ओम प्रकाश की पत्नी सुमित्रा बाजार से घर लौट रही थीं। जामो के गोरियाबाद क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया और भाग निकले। सूचना मिलते ही ओम प्रकाश और संदीप कुमार ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। भागते समय जगदीशपुर क्षेत्र के सरेसर गांव के पास बदमाशों की बाइक कार से टकरा गई, जिससे दोनों गिर पड़े। पीछा कर रहे ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने घायल आरोपियों का उपचार कराया। पीड़ित ओम प्रकाश की तहरीर पर मवई गांव निवासी रिजवान और सिराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि उपचार के बाद दोनों आरोपियों की हालत में सुधार होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।