फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two km stuck in the trailer. Crashed bike, caught fire, youth died

Amethi News: ट्रेलर में फंसकर दो किमी. घिसटी बाइक, लगी आग, युवक की मौत

Sun, 02 Jul 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two km stuck in the trailer. Crashed bike, caught fire, youth died
आग से जला ट्रेलर
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र के जलालपुर मोड़ के पास शनिवार देर रात ट्रेलर ने बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता गिरकर घायल हो गए, जबकि ट्रेलर में बाइक सहित युवक फंस गया। ट्रेलर में फंसकर वह दो किलोमीटर तक घिसटता रहा। सड़क की रगड़ से उठी चिंगारी से जाफरगंज के पास बाइक में आग लग गई। युवक की जलकर मौत हो गई। ट्रेलर में भी आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कमरौली थानाक्षेत्र के बुद्धू का पुरवा गांव निवासी रामअचल (50) अपने पुत्र दिलीप कुमार (25) के साथ बाइक से शनिवार रात जगदीशपुर थानाक्षेत्र के नया पुरवा उरुवा गांव स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में जलालपुर तिवारी मोड़ ईदगाह के पास पीछे आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे रामअचल गिर गए, वहीं दिलीप बाइक समेत ट्रेलर में फंस गया।
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रेलर चालक ने भागने की कोशिश की। करीब दो किलोमीटर तक बाइक सहित युवक ट्रेलर में फंसा घिसटता रहा। कमरौली थानाक्षेत्र के जाफरगंज में रगड़ से निकली चिंगारी से बाइक व ट्रेलर में आग लग गई। आग की लपट देखकर चालक ने वाहन रोका तो मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस दी और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अभिनेष कुमार ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक बाइक घिसटने व जलने से दिलीप कुमार की मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल राम अचल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां हालात नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जली बाइक व ट्रेलर के साथ शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बाइक सवार युवक के पिता नमक का व्यापार करते हैं।


चाचा ने दर्ज कराया केस
मृतक दिलीप कुमार के चाचा राम अचल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बस्ती जिले के पकरी भीखी गांव निवासी चालक अजय कुमार मिश्र को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ जगदीशपुर राकेश सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दिलीप की मौत की सूचना पर बुद्धू का पुरवा में मातम छाया है। राम अचल की पत्नी रामावती बड़े पुत्र को खोने के दुख में बेहोश हो रही है, तो पति की हालात नाजुक होने की बात कह रो रोकर बेहाल हैं। एक साल पहले दिलीप के साथ विवाह कर आई पत्नी गायत्री बार-बार बेहोश हो रही है। संदीप अपने बड़े भाई को खोने व पिता के उपचार खर्च की व्यवस्था करने को चिंतित रहा। मुंह बोली बहन मनीषा भी रो रोकर बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed