फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two killed in separate road accidents

Amethi News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Wed, 21 Jun 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 21 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two killed in separate road accidents
अमेठी। गौरीगंज व मोहनगंज में हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। जबकि, जगदीशपुर में ई रिक्शा पलटने से पांच घायल हो गए।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के एचएएल कोरवा निवासी नरेंद्र (59) अपनी पत्नी शोभना के साथ बाइक से मंगलवार की देर शाम गौरीगंज कस्बे में आ रहे थे। तभी दरपीपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। जहां नरेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। शोभना को रेफर कर दिया गया है।
इधर, तिलोई मोहनगंज चौराहे पर फुरसतगंज थानाक्षेत्र स्थित मायके से पति के साथ बाइक पर बैठकर शाम साढ़े 6 बजे आशापुर रूरू गांव स्थित ससुराल जा रही पूनम (32) पत्नी राहुल पासी को एक बेकाबू ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों को चोटे आईं। राहगीरों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी तिलोई में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति राहुल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, जगदीशपुर में मगंलवार को सिरियारी गांव निवासी प्रिंशु , रिंकी ,और शबनम 20 वर्ष बैटरी रिक्शा से बैठकर घर जा रही थी। गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। कमरौली थानाक्षेत्र के तेतारपुर मजरे बरसंडा निवासी राजमती व कृष्णा बैटरी रिक्शा पर बैठकर गांव से जगदीशपुर जाते समय बरसंडा के पास बैटरी रिक्शा के पलटने से गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने सभी का उपचार कर वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed