फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two from dengue, 407 sick from fever, queue of patients

Amethi News: डेंगू से दो, बुखार 407 बीमार, मरीजों की कतार

Fri, 13 Oct 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 13 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two from dengue, 407 sick from fever, queue of patients
अमेठी। बीमारियों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के दो कन्फर्म मरीज और दस संदिग्ध मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में आए 1,153 मरीजों में से 407 मरीज बुखार से ग्रसित मिले हैं। इधर, अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने के कारण ओपीडी से लेकर जांच तक कतार लग रही है। मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।मौसम के उतार चढ़ाव के बीच पिछले करीब एक माह से मौसमी बीमारियों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सीजनल बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। सरकारी अस्पताल हों या फिर प्राइवेट हर जगह बुखार के मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1153 मरीज इलाज कराने आए। इसमें से 407 मरीज बुखार संक्रमित रहे। सर्दी के 83, जुखाम के 87, खांसी के 91, लूजमोशन के 83, पेट दर्द के 86 व डिहाईड्रेसन से 80 पीडि़त मिले। चिकित्सकों ने ऐसे सभी मरीजों की पहले पैथालॉजिकल जांच कराई। जांच में कुछ मरीजों का प्लेटलेट्स कम मिला।
विज्ञापन

कई दिनों से बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें दवा दी गई। मरीजों की अधिकता से मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी दो बजे के बजाए साढ़े तीन बजे तक संचालित हुई। इधर, डेंगू की एलाइजा जांच में दो की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। संदिग्ध 10 डेंगू मरीजों की जांच के लिए सैंपल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सावधानी बरतने की जरूरत
जिला अस्पताल के चिकित्सक फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि बुखार आने पर डॉक्टर से परामर्श लेकर इलाज कराएं। नियमित गरम पानी का सेवन करें। फ्रिज व ठंडी वस्तुओं, मसालेदार व्यंजन का सेवन करने से पूरी तरह परहेज करेंं। पूरी बांह का कपड़ा पहनें, अपने घर पर रखे टूटे पात्र व बर्तनों में पानी नहीं जमा होने दें तथा नियमित रूप से साफ-सफाई करें।


दवाओं की नहीं कमी
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं है। सभी प्रकार की दवाएं उनके अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाएं अस्पताल से दी जा रही हैं। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों का उपचार व जांच कराते हुए दवा दी जा रही है। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों का उपचार करने के बाद ही डॉक्टर अपने-अपने चैंबर से उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed