{"_id":"681cfc33f9598b386c0b6f84","slug":"two-days-left-for-admission-in-polytechnic-amethi-news-c-96-1-ame1002-139955-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए दो दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए दो दिन शेष
Fri, 09 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित संजय गांधी पॉलिटेक्निक में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास अब केवल दो दिन का समय शेष है। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद जेईईसीयूपी की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि पहले 30 अप्रैल तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 मई कर दिया गया है।
विद्यालय के प्राचार्य रामरतन ने बताया कि अभ्यर्थी पंजीयन के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर या फिर संस्थान में बनाई गई हेल्प डेस्क पर स्कूल समय के दौरान आकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में किए गए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया भी आठ मई से शुरू हो गई है, जो 11 मई तक चलेगी। प्रवेश प्रक्रिया को गति देने के लिए शासन से मिले निर्देशों के तहत विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पॉलिटेक्निक चलो अभियान के तहत विभागाध्यक्षों की टीमें गांव-गांव जाकर जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें रोजगारपरक बहु तकनीकी शिक्षा के लिए जागरूक कर रही हैं। प्रत्येक विभागाध्यक्ष को 100 सीटों का लक्ष्य दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष नृपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जागरूकता शिविरों के माध्यम से गांव-गांव जाकर छात्रों को तकनीकी शिक्षा के महत्व की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
संजय गांधी पॉलिटेक्निक के तहत प्रवेश प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। डॉ. मीनू द्विवेदी ने बताया कि छात्र स्कूल समयावधि के दौरान किसी भी समय संस्थान आकर आवेदन कर सकते हैं या परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।