{"_id":"690903fbae5ded46fc0f0247","slug":"two-cattle-smugglers-of-inter-district-gang-arrested-in-encounter-amethi-news-c-96-1-ame1002-151534-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अंतरजनपदीय गिरोह के दो पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अंतरजनपदीय गिरोह के दो पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार
Tue, 04 Nov 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना थाने में मौजूद मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए पशु तस्कर। संवाद
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना के रसूलाबाद जंगल में रविवार रात पुलिस और अंतरजनपदीय पशु तस्कर गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया।
हालांकि उनका एक साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने घटनास्थल से दो तमंचे, कारतूस, औजार और एक एसयूवी बरामद की। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के बाद जेल भेज दिया गया।
सीओ अतुल सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि रसूलाबाद जंगल में तीन लोग पशु वध की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचते ही दो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों घायल होकर गिर पड़े, जिन्हें पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। तीसरा बदमाश मौके से भाग निकला। सीओ ने बताया कि लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी सरताज और प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के वांसी का उत्तर गांव निवासी मो. मुस्तफा को पकड़ा गया है।
उनके पास असलहों के अलावा चापड़, चाकू, सूजा, रस्सी, त्रिपाल, लकड़ी का ठीहा और दो प्लास्टिक की बोरियां मिली हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे साथियों के साथ गोवंश पकड़कर उनका मांस बेचते थे।