{"_id":"6a933504cc7f8d86f80bc82f","slug":"two-brothers-die-in-a-road-accident-in-faridabad-amethi-news-c-96-1-ame1015-174542-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फरीदाबाद में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फरीदाबाद में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत
Sun, 30 Aug 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
. शिवरतनगंज के खरगपुर गांव में गमगीन परिजन व ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर। शिवरतनगंज के खरगपुर गांव निवासी सगे भाई अखिलेश कुमार (26) और अवधेश कुमार (24) की शनिवार को हरियाणा के फरीदाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी बहनें सरोज कुमारी (30) और राजकुमारी (22) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाइयों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया।
परिजनों के मुताबिक अखिलेश और अवधेश फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर बहनें सरोज और राजकुमारी भाइयों को राखी बांधने फरीदाबाद पहुंची थीं। शनिवार सुबह दोनों भाई बहनों को बस में बैठाने के लिए मागर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने चारों को चपेट में ले लिया। परिजनों के अनुसार हादसे में अखिलेश और अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दोनों बहनों को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों भाइयों की मौत की सूचना गांव पहुंचने के बाद रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंचने लगे।
विज्ञापन
दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों के मुताबिक अखिलेश की मौत से उनकी बेटियां काव्या (6) और कनक (1) पिता के स्नेह से वंचित हो गईं। पत्नी विनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग मां रामावती भी बेटे की मौत से गमगीन हैं। वह कहती हैं कि डेढ़ वर्ष पहले पति की मौत के बाद दोनों बेटे ही उनका सहारा थे। अब दोनों बेटों की मौत से परिवार टूट गया है। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।