फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two bikes collide; farmer dies.

Amethi News: दो बाइक भिड़ीं, किसान की मौत

Sat, 03 Oct 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide; farmer dies.
मुसाफिरखाना। मुंशीगंज मार्ग पर कांशीराम आवास कॉलोनी के पास बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल जामों के बरेहटी गांव निवासी किसान नन्हे लाल (55) की सुल्तानपुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका दामाद गौरीगंज के भटगवां गांव निवासी प्रवीण कुमार घायल हो गया। किसान की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


प्रवीण कुमार के अनुसार वह बृहस्पतिवार को अपने ससुर नन्हे लाल को बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए सीएचसी मुसाफिरखाना ले गए थे। उपचार के बाद दोनों घर लौट रहे थे। मुंशीगंज मार्ग पर कांशीराम आवास कॉलोनी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार भी गिरकर घायल हुआ, मगर मौके से बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। नन्हे लाल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चला रहे प्रवीण ने हेलमेट पहना था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे बैठे नन्हे लाल ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में चोट लगने से उनकी हालत गंभीर हुई और उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि नन्हे लाल की जिला अस्पताल सुल्तानपुर में उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। नन्हे लाल की मौत के बाद बेटी ममता कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed