Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two accused of spreading terror by firing arrested

Amethi News: फायरिंग कर दहशत फैलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused of spreading terror by firing arrested
अमेठी सिटी। एक कोचिंग गेट के पास रंगदारी के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को मुसाफिरखाना पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से दबोचा है। दोनों आरोपी थाने के वांछित अभियुक्त और 15-15 हजार इनाम घोषित अपराधी हैं। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर दो देशी तमंचे व दो कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुसाफिरखाना में एक कोचिंग गेट के पास 22 मार्च को कुछ बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी और रंगदारी भी मांगी थी। इस मामले में जांच पड़ताल चल रही थी। इसके अलावा पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर भी अपराधियों के खिलाफ सक्रियता से कार्य कर रही है। इसी बीच मुसाफिरखाना पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से सोमवार को क्षेत्र के ही दादरा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान इसी थाना क्षेत्र के सूरपुर काशीपुर निवासी विकास तिवारी उर्फ विक्कू व अनखरी गांव निवासी विकास उपाध्याय के रूप में हुई। तलाशी में विकास उपाध्याय के पास एक तमंचा व एक कारतूस 315 बोर बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ हुई तो बताया कि 22 मार्च को योजना बनाकर रंगदारी और लोगों को दहशत में लाने के लिए सिद्धनाथ प्रजापति की कोचिंग के गेट पर तमंचे से फायरिंग की थी। इसके बाद दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन मुसाफिरखाना के पास झाड़ियों से एक और तमंचा व कारतूस बरामद की है। पूछताछ व जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी थाने में दर्ज केस में पहले से वांछित हैं। इन पर 15-15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों पर 15-15 हजार रुपये इनाम था। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed