{"_id":"647cd76fb72d692e24087ea6","slug":"trying-to-buy-wheat-by-contacting-villages-amethi-news-c-13-1-272600-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गांवों में संपर्क कर गेहूं खरीद की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गांवों में संपर्क कर गेहूं खरीद की कोशिश
Sun, 04 Jun 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
केंद्र पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : केंद्र पर पसरा सन्नाटा
गौरीगंज (अमेठी)। गेहूं खरीद लक्ष्य पूरा करने के लिए अब गांव-गांव किसानों से संपर्क कर खरीद की जाएगी। मोबाइल टीम समेत अन्य कोशिशों के बावजूद लक्ष्य का महज 1.71 प्रतिशत गेहूं ही खरीद पाना विभाग की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है।
एक अप्रैल से गेहूं की फसल समर्थन मूल्य के तहत छह एजेंसी के 71 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हुई। क्रय केंद्रों पर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों का गेहूं खरीद की व्यवस्था करने के बावजूद किसान क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंचे। 12 दिन शेष होने के बचे, फिर भी जिले में खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है।
खुले बाजार में अधिक है मूल्य
खुले बाजार में गेहूं का भाव सरकारी समर्थन मूल्य से अधिक है। इस कारण किसान पंजीकरण कराने के बाद भी फसल बेचने नहीं आए। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों को उपज का भुगतान बाद में मिलता है और सीधे खातों में ही भेजा जाता है, जबकि खुले बाजार में किसानों को उपज का मूल्य नकद मिल जाता है।
विज्ञापन
विभाग लेगा किसानों की मदद
अब शासन ने गेहूं की खरीद बढ़ाने के लिए एक नई पहल की है। ग्राम पंचायतों में पूर्व में फसल बेच चुके किसानों के साथ पंजीकृत किसानों से संपर्क किया जाएगा। इसमें ग्राम प्रधान और सचिव की मदद ली जाएगी। व्यावहारिक तौर पर प्रधान को यह मालूम होता है कि गांव में किस किसान के पास कितनी खेती है और उसके खेत में गेहूं की कितनी उपज हुई है। प्रधान और सचिव किसानों को जागरूक और प्रेरित कर सरकारी खरीद का आंकड़ा बढ़ा सकते हैं। इसके पहले विभाग मोबाइल टीम की मदद से डोर-टू-डोर खरीद कर लक्ष्य पूरा करने की कोशिश कर चुका है। बावजूद इसके खरीद गति नहीं पकड़ पाई।
इतनी रही खरीद
विपणन शाखा के पास मौजूद आकड़ों के अनुसार विपणन एजेंसी के 16 क्रय केंद्रों पर 350 किसानों से 953.80 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। पीसीएफ एजेंसी के 25 क्रय केंद्रों पर 64 किसानों से 164 एमटी, यूपीएसएस के दस क्रय केद्रों पर 27 किसानों से 97 एमटी व पीसीयू के 13 क्रय केंद्रों पर 25 किसानों से 31 एमटी गेेहूं खरीदा गया है। वहीं, एफसीआई के तीन क्रय केंद्रों पर 27 किसानों से 61 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। मंडी परिषद के दो क्रय केंद्रों की अब तक बोहनी नहीं हुई है।
बाजार की कीमतों से खरीद प्रभावित
किसानों को फसल समर्थन मूल्य से लाभान्वित कर खरीद को गति देने की कोशिश की जा रही है। क्रय केद्र प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित कर किसानों के पास मौजूद गेहूं की खरीद कर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बाजारों में कीमत अधिक होने से लक्ष्य के अनुसार अब तक खरीद नहीं हो पाई है।
संतोष कुमार द्विवेदी-डिप्टी आरएमओ