{"_id":"5f4929548ebc3e3d233dc3c1","slug":"truck-breaks-the-railway-barriers-amethi-news-lko537317670","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा रेलवे बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा रेलवे बैरियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर स्थित निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक पर लगा बैरियर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से टूट गया। हालांकि चालक ने ट्रेन आने की जानकारी मिलते ही तत्काल ट्रक को ट्रैक से पीछे कर लिया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
बृृहस्पतिवार को लखनऊ से वारणसी की ओर से जा रही डाउन बाक्सन मालगाड़ी के लिए लाइन को क्लीयर कर दिया गया था। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर की सूचना पर पूर्वी समपार फाटक संख्या 132 ए का गेटमैन प्रदीप मौर्य बैरियर को नीचे कर ही रहा था कि इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर बैरियर से भिड़ गई।
डीसीएम आधे गिरे गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। ट्रेन आने की भनक लगते ही चालक ने आननफानन डीसीएम को ट्रैक से पीछे कर लिया। गेटमैन की सूचना पर निहालगढ़ आरपीएफ थाना प्रभारी ने डीसीएम वाहन चालक छोटेलाल के विरुद्ध केस दर्ज किया है। फाटक टूटने से कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।