{"_id":"64861361394da69e43001f44","slug":"trouble-increased-due-to-canceled-varanasi-lucknow-intercity-express-amethi-news-c-96-1-ame1002-384-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निरस्त वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निरस्त वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से बढ़ी परेशानी
Mon, 12 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत वाराणसी से रायबरेली तक नौकरी करने वाले दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ रही है। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर दैनिक यात्रियों की लोकप्रिय ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन रेलवे ने मई माह से निरस्त कर रखा है। सोमवार से शनिवार तक अप/डाउन में बनारस से लखनऊ के बीच संचालित इंटरसिटी एक्सप्रेस से प्रतिदिन नौकरी पेशा के साथ अन्य यात्री प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ की यात्रा करते थे।
वाराणसी से सुबह 5:05 बजे रवाना होकर सेवपुरी, भदोही, जंघई, बादशाहपुर, प्रतापगढ़, अंतू, अमेठी, गौरीगंज, जायस, रायबरेली होते हुए 11:25 बजे लखनऊ पहुंचती थी। ट्रेन में बनारस से रायबरेली तक नौकरी करने वालों के साथ व्यवसायी व अन्य यात्री नियमित यात्रा करते हैं। वापसी में ट्रेन लखनऊ से 1:10 बजे रवाना होकर 3.18 बजे गौरीगंज में ठहराव के साथ प्रतापगढ़ होते हुए शाम 8:30 बजे बनारस पहुंचती थी।
ट्रेन निरस्त होने से दैनिक यात्रियों के साथ अन्य यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी हो रही है। दैनिक यात्रियों व स्थानीय लोगों ने रेलवे से अप/डाउन वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
अपरिहार्य कारण से निरस्त है संचालन
वाराणसी-लखनऊ के बीच संचालित इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन वर्तमान में निरस्त है। ट्रेन का संचालन बंद होने से यात्रियों को असुविधा नहीं हो इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अन्य सभी ट्रेनों का संचालन नियमित होने से यात्रियों को यात्रा में कठिनाई नहीं होगी।
प्रवीण सिंह-स्टेशन मास्टर गौरीगंज