फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tricolor Kalash Yatra welcomed at various places

Amethi News: तिरंगा कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत

Mon, 14 Aug 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 14 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tricolor Kalash Yatra welcomed at various places
तिरंगा कलश यात्रा में शामिल लोग।
अमेठी। देश की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले अमर शहीदों की याद में इन दिनों मेरी माटी मेरा व हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। रविवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से तिरंगा कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन

मेरी माटी मेरा देश को लेकर माटी को नमन वीरों का वंदन कार्यक्रम के तहत रविवार को नेहरू युवा केंद्र उपनिदेशक डॉ आराधना राज की अगुवाई में संग्रामपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। देश भक्ति गीतों के बीच कलश तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा रमा महिला मंडल भौसिंहपुर संस्थान से हनुमान मंदिर, सीएचसी, ब्लॉक मुख्यालय होते हुए कालिकन धाम स्थित सूर्य कुंड सगरा पंहुची। सीढ़ीयो पर पर कलश दीप प्रज्ज्वलन कर, तिरंगा फहराते हुए पंच प्रण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ अर्जुन पांडेय, डॉ. त्रिवेणी सिंह, सरिता सिंह, सत्येंद्र सिंह, बृजेश मिश्र, सीमा सिंह, रमेश यादव, सीमा यादव, विवेक मिश्र समेत सैकड़ों युवा ने अपने घर पर तिरंगा लगाने की शपथ ली।
जीजीआईसी प्रधानाचार्या डॉ. फूलकली गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तिरंगा गीत के साथ ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय में छात्राओं ने एकल नाटक का मंचन किया। इंटर कॉलेज कालिकन में प्रधानाचार्य डॉ. आरपी सिंह की अगुवाई में आयोजित एकल अभिनय कार्यक्रम में छात्रा साक्षी सिंह ने भारत माता का मंचन कर सबका मन मोह लिया।
ब्लाॅक संसाधन केंद्र परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार व प्रधान तकनीकी सहायक जामवंत मौर्य ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, झंडा गीत और दल गीत हुआ।

रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, एकल नृत्य,समूह नृत्य और कविता गायन हुआ। परिषदीय स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद झंडारोहण और राष्ट्रगान के बाद पोस्टर और चित्र कला प्रतियोगिताएं हुई। बालिकाओं ने वीरों और शहीदों की स्मृति में रंगोली भी बनाई। एमडीएम में बच्चों को हलुआ, खीर, छोला पूड़ी, पुलाव , मटर पनीर की सब्जी व्यंजन खिलाएं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed