{"_id":"6ac3f44ca7ecc4d87500537a","slug":"trees-fell-on-the-highway-due-to-strong-winds-and-rain-traffic-jam-lasted-two-hours-amethi-news-c-96-1-ame1022-177399-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेज हवा व बारिश से हाईवे पर गिरे पेड़, दो घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेज हवा व बारिश से हाईवे पर गिरे पेड़, दो घंटे लगा जाम
Tue, 06 Oct 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
जायस में आरजीआईपीटी संस्थान के सामने लगा जाम।- संवाद
जायस। तेज हवा के साथ हुई बारिश में टांडा-बांदा हाईवे पर तीन बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए। इससे हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दोनों तरफ करीब दो किमी तक वाहनों की कतार लग गई। बसों में सवार यात्रियों और अन्य वाहन चालकों को करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
पेड़ गिरने से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों का आवागमन रुक गया। बारिश के बीच यात्री रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे। जाम बढ़ने पर कुछ बसों को वैकल्पिक रास्ते से निकाला गया। बहादुरपुर चौराहे से वाहनों को तिलोई रोड की ओर भेजा गया। यहां से शाहमऊ, मोहना और अकेलवा चौराहे होते हुए रायबरेली की ओर वाहन रवाना हुए।
हाईवे पर पेड़ गिरने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ों को काटकर सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीनों पेड़ों को सड़क से हटाकर आवागमन शुरू कराया गया। जाम में फंसी यात्री कविता मिश्रा ने बताया कि पेड़ गिरने के बाद बस आगे नहीं बढ़ सकी। बारिश के बीच यात्रियों को काफी देर तक बस में इंतजार करना पड़ा। संगीता वर्मा ने बताया कि दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन
प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण हाईवे पर पेड़ गिर गए थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को सड़क से हटवा दिया। रास्ता साफ होने के बाद वाहनों का आवागमन सामान्य करा दिया गया।