{"_id":"680fcd7c0c24170fb9093197","slug":"tree-fell-in-the-storm-pole-broke-power-cut-amethi-news-c-96-1-ame1002-139259-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आंधी में गिरा पेड़, खंभा टूटा, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आंधी में गिरा पेड़, खंभा टूटा, बिजली गुल
Tue, 29 Apr 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर स्थित पूरे भगवानदीन गांव में गिरा पेड़।-स्रोत : संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने रविवार रात इलाके में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। तेज हवा से गिरे पेड़ से बिजली के खंभे टूट गए, जिससे पूरे भगवानदीन गांव के कई घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। उमस भरी गर्मी में लोगों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। सोमवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल होने में देर से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। पानी की किल्लत ने परेशानी और बढ़ा दी।
रात करीब 12 बजे आई आंधी और हल्की बारिश से पूरे भगवानदीन गांव में अफरा-तफरी मच गई। चंद्र प्रकाश अवस्थी के हाते में लगा यूकेलिप्टस का पेड़ तेज हवा में टूटकर गिर पड़ा। पेड़ की बड़ी डाल पास के बिजली के खंभे पर गिर पड़ी, जिससे खंभा टूट गया। इस हादसे में तीन खंभों के तार भी टूट गए। संयोग रहा कि पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोई नुकसान नहीं हुआ, हालांकि एक ऑटो रिक्शा को आंशिक क्षति पहुंची।
पेड़ गिरने के दौरान बरामदे और छतों पर सो रहे लोग डर के मारे भाग निकले। लोगों ने बताया कि यदि पेड़ थोड़ा इधर-उधर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। खंभा और तारों के टूटने से गांव के शिवप्रकाश, शंकर, विजय यादव, शांताराम यादव, चंद्रप्रकाश अवस्थी, अर्जुन तिवारी, मोहनलाल यादव, राम मिलन दुबे, तेज प्रताप शाह और शंकर गुप्ता समेत कई घरों की बिजली रात भर गुल रही। इससे सबसे अधिक पानी की समस्या ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
सोमवार को भी देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे लोग बिना नहाए अपने काम पर जाने को मजबूर हुए। रात में उमस और गर्मी के चलते कई लोग छतों पर टहलते नजर आए। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से जल्द क्षेत्र में क्षतिग्रस्त खंभों और तारों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उपखण्ड अधिकारी जगदीशपुर महेन्द्र यादव ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था बहाल कराई जाएगी।