{"_id":"67cf371c0d2b519a3f0c6df8","slug":"travelling-difficult-on-holi-all-trains-on-the-route-are-full-amethi-news-c-96-1-ame1009-136276-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: होली पर सफर मुश्किल, रूट की सभी ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: होली पर सफर मुश्किल, रूट की सभी ट्रेनें फुल
Tue, 11 Mar 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली पर यात्रा कष्टदायक हो सकती है। रूट की सभी ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं। त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों को अब तत्काल टिकट का ही सहारा है। आरक्षण फुल होने के कारण ज्यादातर लोग वेटिंग का टिकट लेने को मजबूर हैं।
होली 14 मार्च को है। ऐसे में घर आकर परिजनों के साथ त्योहार मनाने का सपना पाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है। त्योहार पर ट्रेन से घर जाने के लिए लोग टिकट के लिए बुकिंग काउंटर पहुंच रहे हैं, जहां सभी ट्रेनों के फुल होने की जानकारी मिल रही है। करीब एक माह से दिल्ली से आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस और मुंबई से आने वाली उद्योगनगरी के साथ ही अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल में सीटें फुल हैं।
ऐसे में मजबूरन कुछ लोग सफर के लिए वेटिंग टिकट बनवा रहे हैं तो कुछ साथियों की मदद से सफर करने की तैयारी में हैं। जिन लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल सका है, वे तत्काल टिकट के चक्कर में हैं। परेशानी सिर्फ आने की ही नहीं है, बल्कि होली के बाद लौटने के लिए भी मुसीबत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
नियमित हो रही बुकिंग
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि होली होने से ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। आरक्षित टिकट की बुकिंग लोग पहले से करवा लेते हैं। ऐसे में इन दिनों वेटिंग का टिकट मिल पा रहा है। तत्काल कोटे से टिकट की प्रतिदिन बुकिंग हो रही है। स्पेशल ट्रेन संचालन से जुड़ा अभी कोई आदेश नहीं मिला है।