Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Traveling to Ludhiana and Chandigarh has become difficult.

Amethi News: लुधियाना और चंडीगढ़ जाना हुआ मुश्किल

Fri, 27 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 27 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Traveling to Ludhiana and Chandigarh has become difficult.
गौरीगंज रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट कराने के लिए यात्रियों की कतार।-संवाद
अमेठी सिटी। सहालग के बीच काम पर लौटने वालों के सामने रेल यात्रा का संकट खड़ा हो गया है। गौरीगंज होकर गुजरने वाली हावड़ा-अमृतसर मेल में 27 से 30 नवंबर तक कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। लुधियाना, अंबाला और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को स्लीपर और एसी श्रेणी में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। लंबी प्रतीक्षा सूची के चलते तत्काल टिकट की भी दिक्कत है।
विज्ञापन


गौरीगंज रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तत्काल टिकट कराने के लिए यात्रियों की कतार लगी रही। कई यात्री रात से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तत्काल टिकट की सीमित उपलब्धता ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है। अत्तानगर निवासी कपिल देव शर्मा ने बताया कि सहालग के चलते घर आए थे। इसके बाद उन्हें लुधियाना लौटना है।
विज्ञापन


कई दिनों से टिकट कराने का प्रयास कर रहे हैं, मगर कन्फर्म सीट नहीं मिल रही। तत्काल टिकट के लिए रात से कतार में लगे हैं। इसके बाद भी टिकट मिलने की गारंटी नहीं है। बास्थान निवासी संगीता ने बताया कि परिवार के साथ अंबाला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य आरक्षण में सीट नहीं मिलने के बाद तत्काल का सहारा लिया है। यहां भी लंबी कतार और सीमित सीटों के कारण परेशानी हो रही है। तुलसीपुर निवासी अमरनाथ सिंह ने बताया कि काम पर समय से पहुंचना जरूरी है। टिकट नहीं मिलने से वापसी की योजना प्रभावित हो रही है।



इटौंजा पश्चिम गांव निवासी हरिवंश गुप्ता को भी चंडीगढ़ जाने के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि सहालग और त्योहार के बाद यात्रियों की वापसी से भीड़ बढ़ी है। 60 दिन पहले से आरक्षण की सुविधा होने के कारण सामान्य कोटे में प्रतीक्षा सूची चल रही है। तत्काल कोटे में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टिकट बुक होते हैं। मांग अधिक होने से तत्काल कोटे की सीटें एक मिनट से भी कम समय में भर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed