फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Training of officers and personnel for elections from today

Amethi News: चुनाव के लिए अफसरों-कर्मियों की ट्रेनिंग आज से

Mon, 15 Apr 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Training of officers and personnel for elections from today
अमेठी सिटी। जिला प्रशासन ने मतदान कर्मियों, पोलिंग पार्टियों से लेकर आब्जर्वर तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 15 मई तक एक माह में विभिन्न तिथियों में संपन्न कराया जाएगा।15 अप्रैल 24 को सुबह 11 से दो बजे तक मास्टर ट्रेनरों का द्वितीय प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट में होगा। जिसमें ईवीएम व वीवीपैट और चुनाव से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें कुल 38 कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह पीठासीन व मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 20 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगा। इसमें कोड संख्या एक से 936 तक के कर्मचारियों का प्रशिक्षण 20 अप्रैल को सुबह नौ से एक बजे तक होगा। 22 अप्रैल को कोड संख्या 937 से 1872 तक के कर्मियों का प्रशिक्षण होगा। इन्हें सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा 1873 से 2808 कोड संख्या के कर्मचारियों का 23 अप्रैल को सुबह नौ से एक बजे तक प्रशिक्षण होगा। कोड संख्या 2809 से 3744 तक कर्मी 24 अप्रैल को सुबह नौ से एक बजे तक ट्रेनिंग लेंगे। इसी दिन कोड संख्या 3745 से 3776 तक छूटे हुए कर्मी शाम छह बजे तक प्रशिक्षण में शामिल किए जाएंगे। माइक्रो आब्जर्वर का पहला प्रशिक्षण चार मई को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक विकास भवन के प्रेरणा सभागार में ट्रेनिंग करेंगे।
विज्ञापन


पीठासीन व मतदान अधिकारियों का दूसरा प्रशिक्षण 10 से 14 मई तक चलेगा। जिसमें पार्टी संख्या एक से 234 तक प्रथम पाली 10 मई को सुबह नौ से 12 बजे तक प्रशिक्षण लेंगे। इसी दिन दूसरी पाली में 235 से 468 पार्टी संख्या तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण में शामिल रहेंगे। 469 पार्टी संख्या से 702 तक पहली पाली में सुबह नौ से 12 बजे तक 11 मई को ट्रेनिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन दूसरी पाली में पार्टी संख्या 703 से 936 तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण करेंगे। पोलिंग पार्टी संख्या 937 से 1170 तक पहली पाली में 13 मई को सुबह नौ से 12 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगी। दूसरी पाली में पार्टी संख्या 1171 से 1404 तक दोपहर दो से शाम पांच बजे प्रशिक्षण करेंगी। 14 मई को पहली पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 1405 से 1638 तक सुबह नौ से 12 तक और दूसरी पाली में इसी दिन पार्टी संख्या 1639 से 1642 तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण करेंगी। इसी तरह माइक्रो आब्जर्वर का दूसरा प्रशिक्षण 15 मई को होगा। यह प्रशिक्षण सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कलेक्ट्रेट में आयोजित होगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed