फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Trainees will present research work in Chemical Engineering Congress

Amethi News: केमिकल इंजीनियरिंग कांग्रेस में शोध कार्य प्रस्तुत करेंगे प्रशिक्षु

Fri, 20 Sep 2024 05:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Trainees will present research work in Chemical Engineering Congress
जायस (अमेठी)। राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में शुक्रवार से दो दिनों तक केमिकल इंजीनियरिंग कांग्रेस कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा और इंडियन ऑयल बोर्ड की महिला कार्यकारी निदेशक सुक्ला मिस्त्री शामिल होंगी। कार्यक्रम में पूरे देश के करीब 400 छात्र-छात्राएं अपना शोध प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

संस्थान के रासायनिक एवं जैव रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग में केमिकल इंजीनियरिंग कांग्रेस (एसकेमकॉन-2024) का 20 वां संस्करण शुक्रवार से होगा। कार्यक्रम में न्यू रासायनिक अभियांत्रिकी के नये प्रतिमान विषय पर छात्र-छात्राओं को रासायनिक अभियांत्रिकी के महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ एवं युवा वैज्ञानिक एवं अनुसंधानकर्ताओं के साथ जुड़ने का मंच मिलेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन एवं जैव ऊर्जा, इसके भंडारण, अपशिष्ट से ऊर्जा रूपांतरण, मॉडलिंग, सिमुलेशन, स्मार्ट केमिकल इंजीनियरिंग, पॉलिमर और पेट्रोकेमिकल्स, शुद्धिकरण तकनीक, प्रदूषण नियंत्रण आदि पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आरजीआईपीटी के निदेशक प्रोफसर आलोक सिंह और पूर्व निदेशक सुधीर कुमार अखौरी व विभागाध्यक्ष डॉ. मिलन ने वार्ता करते हुए कार्यक्रम की जानकारी साझा की। बताया कि केमिकल इंजीनियरिंग से उत्कृष्ट पीएचडी करने वाले 35 वर्ष से कम आयु के शोधार्थी को एमसी चैरी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जोकि उसके शोध पर आधारित प्रस्तुति पर चयनित होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट व्याख्यानों की एक शृंखला आयोजित की जाएगी।

पद्मश्री प्रोफेसर जीडी यादव पूर्व कुलपति आईसीटी मुंबई, प्रोफेसर एबी पंडित कुलपति आईसीटी मुंबई सह बीओजी चेयरमैन आरजीआईपीटी, आईआईटी कानपुर से प्रो. नितिन कैस्था, राजेन्द्र सांखे मुख्य परिचालन अधिकारी इंडोरामा जगदीशपुर और प्रोफेसर मनोज कुमार झा एमआईटी मुजफ्फरपुर अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed