फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Train seats are already filled due to Diwali

Amethi News: दीपावली को लेकर अभी से ट्रेनों की सीटें हुईं फुल

Tue, 01 Oct 2024 04:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 01 Oct 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Train seats are already filled due to Diwali
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदते यात्री। 
अमेठी सिटी। दीपावली को देखते हुए ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में त्योहार मनाने के लिए घर आने वालों को परेशान होना पड़ेगा। 20 से 31 अक्तूबर तक दिल्ली, मुंबई और पंजाब के साथ देहरादून से आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं।
विज्ञापन

दीपावली के बाद प्रतापगढ़ से दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। बड़ी संख्या में जिले के लोग गैर जनपदों और प्रदेशों में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। हर कोई इस त्योहार को अपने परिवार के साथ मनाना चाहता है। ऐसे में रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई, गुजरात गए परदेशी दीपावली मनाने घर लौटने की तैयारी में हैं। अधिकांश लोगों ने ट्रेन का टिकट भी बुक करा लिया है। बचे लोगों को ट्रेनों में कंफर्म सीट के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, वापसी में कन्फर्म सीट के लिए तत्काल का ही सहारा है। जिसका परिणाम यह है कि दीपावली के पहले से ही ट्रेनों में आरक्षित सीटें समाप्त हो चुकी हैं और जिले में ठहरने वाली अधिकांश ट्रेनों में 20 से 31 अक्तूबर तक आरक्षण की लंबी प्रतीक्षा सूची दिख रही है।
विज्ञापन


20 से 31 अक्तूबर तक ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
ट्रेन का नाम - वेटिंग लिस्ट की संख्या
उद्योगनगरी-70
भोपाल एक्सप्रेस-193
जनता एक्सप्रेस-85
पंजाबमेल एक्सप्रेस -147
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस- 153
पद्मावत एक्सप्रेस- नो रूम
नीलांचल एक्सप्रेस -140
अर्चना एक्सप्रेस- 130
गरीब रथ एक्सप्रेस-55

स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं
दीपावली पर लोग अपने घरों को लोटने लगते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। प्रतिदिन साधारण के साथ तत्काल के जरिए स्लीपर व एससी श्रेणी के टिकटों की बुकिंग हो रही है। लोग अपनी सुविधानुसार आरक्षित टिकट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed