फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   train amethi start

Amethi News: अप काशी विश्वनाथ व जनता एक्सप्रेस का संचालन शुरू

Thu, 13 Apr 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
train amethi start
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक की निरस्त चल रही दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बुधवार को बहाल हो गया। वाराणसी से रवाना होकर अप साइड की जनता व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने गंतव्य को प्रस्थान किया। जबकि बृहस्पतिवार को डाउन साइड में दोनों ट्रेन वाराणसी पहुंचेंगी। इन ट्रेनों का संचालन नियमित होने से यात्रियों की परेशानी दूर होगी।मुरादाबाद रेल मंडल के बंथरा और रसुइया रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन निर्माण के लिए संचालन विभाग ने ब्लॉक स्वीकृत किया था। ब्लॉक स्वीकृत होने के बाद संचालन विभाग ने गौरीगंज व अमेठी के रास्ते गुजरने वाली वाराणसी से दिल्ली के लिए संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व वाराणसी से देहरादून के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस (दोनों ट्रेनें अप-डाउन) को निरस्त कर दिया था। इससे यात्री परेशान थे।
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए संचालन विभाग ने ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया। बुधवार को वाराणसी से जनता एक्सप्रेस सुबह 8:20 बजे रवाना होकर अमेठी व गौरीगंज में दो घंटे विलंब से पहुंच कर रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार होते हुए देहरादून तक संचालित हुई। वाराणसी से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर करीब एक घंटे विलंब से गौरीगंज स्टेशन पर ठहराव के साथ काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली के लिए प्रस्थान हुई।
विज्ञापन

डाउन साइड में बृहस्पतिवार को दिल्ली से 11:35 बजे रवाना होकर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस गौरीगंज-अमेठी होते वाराणसी जाएगी। देहरादून से शाम 6:30 बजे रवाना होकर जनता एक्सप्रेस वाराणसी के बीच संचालित होगी। शुक्रवार से अप/डाउन साइड में दोनों ट्रेनों का संचालन नियमित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहाल हुआ संचालन
ब्लॉक अवधि पूरी होने के बाद काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व जनता एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से नियमानुसार बहाल हो रहा है। शुक्रवार से दोनों साइड में ट्रेनों का संचालन नियमित होगा। ट्रेन संचालन बहाल होने की सूचना का प्रचार-प्रसार कर यात्रियों को सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। प्रवीण सिंह-स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed