{"_id":"6891058c19ab8180fc058678","slug":"traffic-of-one-lakh-people-disrupted-amethi-news-c-96-1-ame1022-146041-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक लाख लोगों का आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक लाख लोगों का आवागमन बाधित
Tue, 05 Aug 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कालिकन मोड़-संग्रामपुर संपर्क मार्ग पर जयरामपुर गांव में निर्माणाधीन पुल के समीप बनाए गए अस्थायी वैकल्पिक मार्ग के रविवार रात बह जाने से करीब एक लाख लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है। लगभग 100 गांवों के लोगों को अब रोजमर्रा के कार्यों के लिए 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल्द मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है।
संग्रामपुर-अमेठी मार्ग पर जयरामपुर स्थित लाल बाबा आश्रम के पास लोक निर्माण विभाग ने नया पुल बनाने के पहले अस्थायी वैकल्पिक मार्ग तैयार किया था। रविवार रात रेभिया नदी में मामूली जलस्तर बढ़ने से ही अस्थायी मार्ग बह गया। सोमवार सुबह राहगीर व ग्रामीण पहुंचे तो आवागमन बंद था। ग्रामीण शिवकुमार, रामअधीन, शिवप्रसाद, बिपिन, मनोज ने बताया कि अस्थायी मार्ग की गुणवत्ता बेहद खराब थी।
पहली बार ढंग से बारिश हुई और रास्ता बह गया। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण का कार्य तेज गति से पूरा कराने की मांग की है। जेई अमित पाठक ने बताया कि पुल निर्माण के चलते वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। नदी का जलस्तर कम होने पर वैकल्पिक मार्ग को दोबारा दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
तय करनी पड़ रही 10 किमी अतिरिक्त दूरी
संग्रामपुर-अमेठी मार्ग से माता कालिकन धाम के दर्शन के लिए हर सोमवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी मार्ग से तहसील और कई शहर के कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 20 हजार छात्र-छात्राएं भी आते-जाते हैं। वैकल्पिक मार्ग बंद होने से लोगों को 10 किलोमीटर घूमकर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।