{"_id":"6a2b06552b0bbdca76079b87","slug":"tractor-struck-by-vehicle-driver-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-167957-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की चपेट में आया ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की चपेट में आया ट्रैक्टर, चालक की मौत
Fri, 12 Jun 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
शिवरतनगंज के सिरसई मजरे सातन पुरवा गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
राजाफत्तेपुर। शिवरतनगंज के सिरसई मजरे सातन पुरवा निवासी रामकरन (42) की बुधवार रात बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
शिवसरन ने बताया कि उनके भाई रामकरन बुधवार को ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हैदरगढ़ क्षेत्र के गोसूपुर और भिखरा के पास कट के निकट पीछे से आए अज्ञात वाहन की चपेट में ट्रैक्टर आ गया। हादसे में रामकरन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने घायल रामकरन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव गांव लाया गया। रामकरन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवसरन भाई की मौत से गमगीन है। रिश्तेदार भाई को सांत्वना देने में जुटे रहे। ।