{"_id":"6750a964d0a56c123a0b1f27","slug":"tractor-driver-died-after-being-hit-by-rotavator-amethi-news-c-96-1-ame1002-130631-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रोटावेटर की चपेट आकर ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रोटावेटर की चपेट आकर ट्रैक्टर चालक की मौत
Thu, 05 Dec 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र में खेत की जोताई करते समय रोटावेटर ऊंचा कर उसके नीचे घुसकर सफाई कर रहे ट्रैक्टर चालक पर रोटावेटर अचानक गिर गया। इससे वह घायल हो गया। सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी अवधेश कुमार साहू (45) बुधवार को अपने निजी ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर इमली गांव गुलाम हैदर अली का पुरवा में एक किसान के खेत की जोताई करने गए थे। इस दौरान रोटावेटर में खरपतवार फंस गया। इस पर अवधेश ट्रैक्टर रोकर रोटावेटर को ऊंचा कर उसके नीचे सफाई करने लगे, तभी अचानक रोटावेटर गिर गया, जिससे कटकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी एसओ राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि हादसे में अवधेश की मौत हुई है। परिजनों ने अभी कोई सूचना नहीं दी है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अधूरी रह गई बहू देखने की तमन्ना
हादसे में अवधेश की मौत के बाद बिलखते हुए पत्नी फूलकली सिर्फ यह कह रही थीं कि अप्रैल में बेटे की शादी होनी थी। अवधेश धूमधाम से शादी करने की तैयारी में लगे थे, लेकिन बहू देखने की उनकी तमन्ना अधूरी रह गई। बेटी किरन, ललिता, खुशी पिता की मौत से बेहाल हैं। बेटे गुलशन व गुलशेख भी मगीन हैं। अवधेश की बुजुर्ग मां राम पियारी कहती हैं कि अवधेश उनकी आंखों को तारा था। सुबह-शाम बिना खाना खिलाए खुद भोजन नहीं करता था। अब कौन उनकी देखरेख करेगा। मां की करुणवेदना से हर किसी की आंख नम है।
विज्ञापन
भतीजा भी गिरकर घायल
अवधेश की मौत की सूचना मिली तो भतीजा शुभम बाइक से मौके के लिए रवाना हुआ। मुसाफिरखाना कस्बे में गल्ला मंडी के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में भतीजा शुभम घायल हो गया। लोगों ने उसे बीएचईएल स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। लोगों के मुंह से एक ही बात निकल रही थी, परिवार पर कौन सी मुसीबत आ गई। चाचा की मौत हो गई और भतीजा घायल हो गया। अवधेश की मौत की सूचना पर विदेश में रहने व भाई हरगोविंद को दी गई। हरगोविंद के आने के बाद अंतिम संस्कार होगा।